Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर । प्रदेश में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी ने विगत बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन में हुई प्रगति/कार्यवाहियों से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने जल निगम को निर्देश दिए कि जहां पर भी जलापूर्ति कार्य किए जाने संचालित हैं उनकी वर्तमान अपडेट की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के कार्यों में कोई भी सड़क खुली ना छोड़ी जाए, उसको तत्काल ठीक कराई जाए। उन्होंने शहर के मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, झांसी रानी चौक, बकरा मार्केट, नई मंडी आदि विभिन्न चौराहो पर अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिशासी अधिकारी पालिका को निर्देश दिए कि जहां से अतिक्रमण हटवाया गया है उसकी जांच की जाए कि वहां दौबारा अतिक्रमण किया तो नहीं इसका निरीक्षण करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए हर एक वेंडर का आईडी कार्ड होना अति आवश्यक है, जिनके नहीं बने हैं, उनके आईडी कार्ड बनाए जाएं। वेंडरों को बेंडिंग जोन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए।प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्नउन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओ को निर्देश दिए कि बरसात का मौसम आने वाला है शहर नगर पालिका एवं नगर पंचायत की सभी नाले व नालियां की अच्छी तरह सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे बरसाती पानी का निकास अच्छी तरह से हो सके। उन्होंने विकास प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिए। जिन अवैध कॉलोनी का धुष्टिकारण किया गया है, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। अवैध कॉलोनी पर दुबारा तो निर्माण नहीं किया गया, इसकी जांच कराई जाए, यदि दोबारा निर्माण हुआ है, संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश दिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए यूरिया दूसरी जगह पर सप्लाई की गई है, किन लोगों की सहमति से यहां से यूरिया को पहुंचाया गया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिए कि ऐसे उद्योग है जो नियमों का पालन न किया जा रहा है, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए जिन गांवों में किस कारण बीमारी बढ़ रही है,अभियान चलाकर वहां के लोगों की जांच अवश्य की करायी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए की माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी ऐसी सड़क ना रहे, जिसमें गड्ढे हो,सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त रहें। इसमें किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।प्रभारी मंत्री को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था हेतु की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए कॉलेज के पास कुछ लोग नशीले पदार्थ की बिक्री करते हैं जिससे युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, इसकी जांच करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कानूनी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। अबैध रूप से हैवी ट्रक रोड पर ना खड़े हो, यदि रोड पर खड़ा पाया जाता है, तो उसका चालान कर आवश्यक कार्रवाई कि जाए।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 05 जून से 21 जून तक विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास की परिवर्तनकारी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान चलाया जाएगा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, जाएगा इसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 08 जून से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और पैदल मार्च आयोजित किए जाएंगे। 11 एवं 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे,

13 एवं 14 जून को जनप्रतिनिधियों द्वारा में मीडिया संवाद कार्यक्रम किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक राजपाल बालियान, वंदना वर्मा, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष लोकदल संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रेणता ऐश्वर्या विकास प्राधिकरण सचिव सहित जनप्रतिनिधि एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *