Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर ट्रैफ़िक होमगार्ड ने भोपा नहर में लगाई छलांग

मुजफ्फरनगर। दोपहर लगभग 13ः15 बजे थाना भोपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भोपा नहर पुल से एक व्यक्ति द्वारा नहर में छलांग लगा दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्राधिकारी भोपा  देववृत बाजपेई एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा  आशुतोष कुमार सिंह मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मिले कुछ सामान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान होमगार्ड आनंद पुत्र रतन सिंह निवासी रामपुर तिराहा थाना छपार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई, जो कम्पनी-ए में तैनात हैं तथा वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी कर रहे थे।

 

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए फ्लड पीएसी की टीम को मौके पर बुलाया गया। फ्लड पीएसी एवं पुलिस टीम द्वारा संबंधित होमगार्ड की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से संबंधित प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। प्रकरण की जांच उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

*प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत बाजपेई की बाईट-*

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *