Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिल दहलाने वाला वीडियो : दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग: 21 लोगों की मौत, 37 घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। आग के चलते गेट से निकलने का रास्ता भी बंद हो गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मुश्किल से वहां फंसे लोगों को निकाला। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना पर मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, हमारा खोज और बचाव अभियान 12:12 पर खत्म हो चुका है। कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 21 लोगों की मृत्यु हुई है, 2-3 लोगों की हालत गंभीर है। इमारत के नीचे कोई होटल स्थित है हालांकि अग्निशमन विभाग इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया है कि आग लगने के क्या कारण है। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हादसे वाले होटल में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता था। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 21 लोगों में से ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। वहीं, लगभग 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें भी विदेशी नागरिकों की संख्या अधिक है। पुलिस इस मामले में गैर-इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बताया गया है कि रेस्टोरेंट के ऊपर बने गेस्ट हाउस में 6 कमरे की ही परमिशन ली गई थी लेकिन यहां 25 कमरे बनाए गए थे। होटल मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *