मेरठ। 40 बीघा जमीन के विवाद में बेटे की हत्या में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हापुड़ निवासी तुषार त्यागी (25) की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती रिपोर्ट में दो युवकों को नामजद किया गया था। जांच में सामने आया कि 40 बीघा जमीन के विवाद को लेकर तुषार के पिता सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित ने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार तुषार को बहाने से बुलाकर गोली मार दी गई। उसका शव उसकी स्कार्पियो में पडा मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नामजद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 122

