श्रीनगर। 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर कांप उठा। लोग आनन-फानन में घरों से बाहर निकल आए।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में 12 अप्रैल को सुबह दो भूकंप दर्ज किए गए। पहला 4.6 तीव्रता का भूकंप 4:22 बजे आया, जबकि दूसरा 3.0 तीव्रता का 4:37 बजे महसूस किया गया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर आया।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले शनिवार सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Author: Taja Report
Post Views: 41

