मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों पर पब्लिक अनाउंसमेंट (PA) सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
जनसामान्य को सूचित किया जा रहा है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है एवं गैस आपूर्ति प्रारंभ हो गई है, वहां भविष्य में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को चरणबद्ध रूप से बंद किया जाएगा। अतः संबंधित क्षेत्रों के निवासी एवं प्रतिष्ठान समय रहते पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर लें।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षित, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल पीएनजी सुविधा को अपनाएं।
पीएनजी के प्रमुख लाभ
• एलपीजी की तुलना में अधिक किफायती
• 24×7 निर्बाध गैस आपूर्ति
• सुरक्षित एवं विश्वसनीय ईंधन
• सिलेंडर बुकिंग एवं रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति
• स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा
पीएनजी कनेक्शन हेतु इच्छुक उपभोक्ता 7428097827 पर संपर्क करें अथवा निकटतम आईजीएल कार्यालय में आवेदन करें।
“यदि आपके क्षेत्र में पीएनजी उपलब्ध है, तो आज ही कनेक्शन लेकर सुरक्षित एवं आधुनिक ऊर्जा सुविधा का लाभ उठाएं।”


