मुजफ्फरनगर हथाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा महिला के कानो से झुमकी छिनैती के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल व 11,500/-(कुण्डल बेचकर अर्जित किए गए) बरामद किए हैं।
1 जून को थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली कट के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक मोटरसाईकिल सवार को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने का प्रयास किया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया, पुलिस टीम से खुद को घिरता देख बदमाश द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल व 11,500/-(कुण्डल बेचकर अर्जित किए गए) बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तहसीन उर्फ तासीन पुत्र यासीन निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर बताया गया है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 27.05.2026 को उसने स्टेडियम के पास सड़क पर स्कूटी सवार एक महिला के साथ चलते-चलते अपनी मोटरसाइकिल बराबर में लगाकर उसके कान से सोने का कुण्डल झपट लिया था। उक्त कुण्डल को उसने एक राहगीर अज्ञात व्यक्ति को 20,000/- रुपये में बेच दिया था। अभियुक्त के कब्जे से बरामद 11,500/- रुपये उक्त कुण्डल को बेचकर प्राप्त धनराशि में से हैं, जबकि शेष धनराशि उसने ईद के त्यौहार पर खर्च कर दी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने जनपद गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की थी तथा पुलिस से बचने के लिए मै आज कही भागने की फिराक मे था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसका हिस्ट्रीशीट नम्बर 29ए पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध छिनैती, आर्म्स एक्ट, गौ हत्या सहित विभिन्न संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।


