Taja Report

घर वालों को धोखा देकर निकली किशोरी का यार ने ही करा दिया बलात्कार

बिजनौर। आशिक के लिए परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से निकली किशोरी को प्रेमी एक बैंक्वेट हॉल में ले गया और तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और दस हजार की नकदी भी चोरी कर लाए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी शामिल है। चौथे आरोपी की तलाश जा रही है। नूरपुर क्षेत्र निवासी महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही टीटू पाल बहला-फुसलाकर परिजनों को खिलाने के लिए नशीली गोलियां दे गया। किशोरी ने चाय में गोलियां मिलाकर परिजनों को पिला दी। उनके बेसुध होने पर टीटू साथी विशेष, रितेश व एक किशोर के साथ मिलकर उनकी बेटी को एक बैंक्वेट हॉल में ले गया। वहां चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उनके घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये भी चोरी कर लिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *