https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ
मुजफ्फरनगर। बेहडा आस्सा के मृतक विकसित उर्फ रॉकी की पत्नी रेनू व रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा बादल की पत्नी निशा ने विकसित को बड़ौत ले जाकर उसकी हत्या की थी। थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का किया गया सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ में हत्याभियुक्त मोंटी ने बताया कि वह रॉकी को बडौत ले गया था।पुलिस ने मृतक का शव तथा अवैध शस्त्र बरामद कर लिए थे।
25 मई को वादी मगन सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम बेहडा आस्सा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि 18 मई को उसका पुत्र विकसित उर्फ रॉकी बड़ौत होते हुए ऋषिकेश जाने के लिए कहकर घर से निकला था परन्तु तब से न तो उसका फोन ही लग रहा है और न ही वह वापस आया है । थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर विकसित उपरोक्त की तलाश की जा रही थी । 30 मई को वादी द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी को आशंका है कि विकसित की पत्नी रेनू द्वारा रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा उसकी पत्नी निशा व अन्य साथियों के साथ मिलकर विकसित की हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण किया गया है तथा कोई गंभीर घटना कारित कर दी गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थीं। कलथाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की तलाश हेतु थानाक्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण द्वारा गुमशुदा विकसित की हत्या कर उसका शव थानाक्षेत्र भोपा के ग्राम कादी पुर के जंगल में एक खेत में दबा दिया है तथा 01 अभियुक्त सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को खुर्दबुर्द करने वाला है। इस सूचना पर थाना सिखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना भोपा से सम्पर्क पर थाना भोपा पुलिस बल को साथ लिया गया तथा थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कादीपुर के जंगल में शुभम के खेत पर पहुंचे, वहाँ पर मौजूद 01 व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी । जिसमें वह बदमाश मोन्टी उर्फ अभि त्यागी पुत्र सुन्दर त्यागी घायल हो गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही से मृतक का शव तथा 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा एवं थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त मोन्टी उर्फ अभि त्यागी पुत्र सुन्दर त्यागी निवासी ग्राम मलपुरा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को पुलिस ने जेल भेजा है। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मोन्टी उर्फ अभि त्यागी उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक विकसित की पत्नी रेनू व रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा बादल की पत्नी निशा व उसके द्वारा विकसित को बड़ौत ले जाकर उसकी हत्या कर दी गयी तथा सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को ग्राम कादी पुर में शुभम के खेत में गड्डे में दबा दिया था। आज वह शव को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया।

