मुजफ्फरनगर। थानाक्षेत्र भौराकलां स्थित ग्राम सिसौली में एक भट्टे पर काम करने वाले मजदूर मांगा पुत्र मलखान की ईंट निकालते समय दीवार गिरने से मृत्यु हो गई। सूचना थाना भौराकलां पुलिस को प्राप्त हुई तो पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर व थाना प्रभारी भौराकलां मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा जा रहा है तथा समस्त बिन्दुओं पर जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 72


