मुजफ्फरनगर। शाहपुर के गैस एजेंसी गोदाम पर महिला कार चालक द्वारा गाड़ी बैक करते समय कार मोपेड के ऊपर चढ़ गई। इससे मोपेड सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैस एजेंसी के गोदाम पर महिला कार चालक ने अपनी मोपेड पर सिलेंडर लेने आए ग्राहक के ऊपर चढ़ा दी। हादसे में पलडी निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। महिला कार चालक फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में में जुटी हुई है।
Author: Taja Report
Post Views: 110


