मुजफ्फरनगर । बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंदेडी से बडकता जाने वाले रोड पर पुल के नीचे लगभग उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब अज्ञात अधजला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव के दोनों हाथ भी बांध रखे थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम जांच में जुटी हुई। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आज प्रातः थाना बुढ़ाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्हेड़ी के चौकीदार द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को सूचना दी गई कि बकता एवं सटेड़ी रजवाहा पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना बुढ़ाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल पर एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन हेतु एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये हैं। शव की शिनाख्त कराने हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


