Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री बाला जी महाराज की जय हो, पंचांग एवँ राशिफल

*🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉* 

*🌄सुप्रभातम🌄*

*🗓हरकीपेढ़ी आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓*

*🌻 मंगलवार, ०२ जून २०२६🌻*

*सूर्योदय: 🌅 ०५:४१*

*सूर्यास्त: 🌄 १९:०९*

*चन्द्रोदय: 🌝 २१:०५*

*चन्द्रास्त: 🌜 ०६:५२*

*अयन 🌖 उत्तरायण*

*ऋतु: ☀️ग्रीष्म*

*शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)*

*विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)*

*युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७*

*मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)*

*पक्ष 👉 कृष्ण*

*तिथि 👉 द्वितीया (१६:३७ से तृतीया)*

*नक्षत्र 👉 मूल (२२:०६ से पूर्वाषाढ़ा)*

*योग 👉 साध्य (०७:१६ से शुभ)*

*प्रथम करण 👉 तैतिल (०५:४९ तक)*

*द्वितीय करण 👉 गर (१९:०१ तक)*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*॥ गोचर ग्रहा: ॥*

*🌖🌗🌖🌗*

*सूर्य 🌟 वृषभ*

*चंद्र 🌟 धनु*

*मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)*

*बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)*

*गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)*

*शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*

*शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)*

*राहु 🌟 कुम्भ*

*केतु 🌟 सिंह*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*

*⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५२*

*अमृत काल 👉 १४:५५ से १६:४३*

*विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३४*

*गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:२९*

*सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०९ से २०:१२*

*निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४+ से २४:४६+*

*ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१६+ से २८:५९+*

*राहुकाल 👉 १५:४७ से १७:२८*

*गुलिक काल 👉 १२:२५ से १४:०६*

*यमगण्ड 👉 ०९:०३ से १०:४४*

*दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२२ से ०९:१६*

*वर्ज्य 👉 २०:१८ से २२:०६*

*गण्ड मूल 👉 ०५:४१ से २२:०६*

*आडल योग 👉 ०५:४१ से २२:०६*

*विडाल योग 👉 २२:०६ से २९:४१+*

*होमाहुति 👉 मंगल*

*दिशा शूल 👉 उत्तर*

*राहु काल वास 👉 पश्चिम*

*अग्निवास 👉 आकाश (१९:०१ से पाताल)*

*चन्द्रवास 👉 पूर्व*

*शिववास 👉 सभा में (१९:०१ से क्रीड़ा में)*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*☄चौघड़िया विचार☄*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*॥ दिन का चौघड़िया ॥*

*१ – रोग २ – उद्वेग*

*३ – चर ४ – लाभ*

*५ – अमृत ६ – काल*

*७ – शुभ ८ – रोग*

*॥ रात्रि का चौघड़िया॥*

*१ – काल २ – लाभ*

*३ – उद्वेग ४ – शुभ*

*५ – अमृत ६ – चर*

*७ – रोग ८ – काल*

*नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*शुभ यात्रा दिशा*

*🚌🚈🚗⛵🛫*

*(पूर्व व दक्षिण) गुड़ सेवन करके यात्रा करें*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*तिथि विशेष*

*🗓📆🗓📆*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*अधिक ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया, पुरुषोत्तम मास का १७वां दिवस, बाल सुरक्षा दिवस आदि*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*आज २२:०६ तक जन्मे शिशुओं के नाम मूल नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (ये, यो, भा, भी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*उदय लग्न मुहूर्त*

*वृषभ – ०४:३८ से ०६:३६*

*मिथुन – ०६:३६ से ०८:५०*

*कर्क – ०८:५० से ११:०६*

*सिंह – ११:०६ से १३:१८*

*कन्या – १३:१८ से १५:२९*

*तुला – १५:२९ से १७:४३*

*वृश्चिक – १७:४३ से १९:५९*

*धनु – १९:५९ से २२:०४*

*मकर – २२:०४ से २३:५१*

*कुम्भ – २३:५१ से २५:२४+*

*मीन – २५:२४+ से २६:५४+*

*मेष – २६:५४+ से २८:३४+*

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*पञ्चक रहित मुहूर्त*

*शुभ मुहूर्त – ०५:४१ से ०६:३६*

*चोर पञ्चक – ०६:३६ से ०८:५०*

*शुभ मुहूर्त – ०८:५० से ११:०६*

*रोग पञ्चक – ११:०६ से १३:१८*

*शुभ मुहूर्त – १३:१८ से १५:२९*

*मृत्यु पञ्चक – १५:२९ से १७:४३*

*अग्नि पञ्चक – १७:४३ से १९:०१*

*शुभ मुहूर्त – १९:०१ से १९:५९*

*रज पञ्चक – १९:५९ से २२:०४*

*शुभ मुहूर्त – २२:०४ से २२:०६*

*चोर पञ्चक – २२:०६ से २३:५१*

*शुभ मुहूर्त – २३:५१ से २५:२४+*

*रोग पञ्चक – २५:२४+ से २६:५४+*

*चोर पञ्चक – २६:५४+ से २८:३४+*

*शुभ मुहूर्त – २८:३४+ से २९:४१+*

*आज का सुविचार*

⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️

*कड़वी गोलियाँ चबाई नहीं निगली जाती हैं उसी प्रकार जीवन में अपमान, असफलता, धोखे जैसी कड़वी बातों को सीधे गटक जायें उन्हें चबाते रहेंगे यानि याद करते रहेंगे तो जीवन कड़वा ही होगा होगा॥😊🙏🏻✅*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*आज का राशिफल*

*🐐🐂💏💮🐅👩*

*〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)👉आज घर में किसी खास मेहमान के आने से रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे और परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल देगा। पुराने मनमुटाव भी धीरे-धीरे खत्म होते नजर आएंगे। कामों को टालने की आदत आज नुकसान दे सकती है, इसलिए जरूरी काम समय पर निपटाएं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी मौजूदगी लोगों को प्रभावित करेगी। साथ ही, अपने व्यस्त शेड्यूल में जीवनसाथी के लिए समय निकालना बेहद जरूरी रहेगा।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)👉आज अतीत की कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, जिससे रिश्तों में थोड़ी खटास आने की संभावना है। विरोधियों की बातों में आकर कोई निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। संतान का जिद्दी स्वभाव आपकी चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए उन्हें प्यार और समझदारी से संभालने की जरूरत होगी। उधार लेने से बचें, वरना बाद में आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)👉आज धन और आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। यदि कोई प्रोजेक्ट या काम पैसों की वजह से अटका हुआ था, तो अब उसमें गति आएगी। सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी मामला भी आज सुलझने के संकेत दे रहा है।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)👉आज लेन-देन और पैसों से जुड़े मामलों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके भीतर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की जबरदस्त इच्छा रहेगी। मेहनत से पीछे हटना आपके स्वभाव में नहीं होगा। परिवार में किसी से किया हुआ वादा निभाने के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपकी नेक सोच और अच्छे व्यवहार से लोग दिल से आपकी तारीफ करेंगे।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)👉आज आपकी मीठी वाणी और विनम्र व्यवहार आपको लोगों के बीच खास पहचान दिलाएगा। समझदारी से कही गई बातें आपके रिश्तों को मजबूत बनाएंगी। आप तरक्की की ओर तेजी से कदम बढ़ाएंगे और पुराने कर्ज उतारने की कोशिश में भी सफल हो सकते हैं। परिवार में एकजुटता और अपनापन बना रहेगा। हालांकि दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)👉आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई पुरानी डील आखिरकार फाइनल हो सकती है, जिससे मन को राहत मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन और जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल रिश्तों में और गहराई लाएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बने, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। आपकी जल्दबाजी की आदत किसी काम में गड़बड़ी करा सकती है, इसलिए हर काम शांत मन से करें।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)👉आज आपको हर फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है और जरूरी मेडिकल टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां आपकी सक्रियता और ईमानदारी लोगों को प्रभावित करेगी। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा और जीवंत बना रहेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)👉आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का संदेश दे रहा है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं और खुद पर खर्च करने का मन भी बनेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या किसी खास आयोजन की योजना बन सकती है, हालांकि उसमें खर्च भी खूब होगा।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)👉आज सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए खुद का ध्यान रखें। लंबे समय से जिस घर या प्रॉपर्टी को खरीदने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)👉आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके सम्मान में छोटी-सी पार्टी या सेलिब्रेशन भी हो सकता है। घूमने-फिरने की योजना बने, तो खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि निखरकर सामने आएगी और सम्मान मिलने के संकेत हैं।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)👉आज कार्यक्षेत्र में किसी की बात आपको दिल पर लग सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना है। हालांकि बॉस की सलाह और निर्देशों को गंभीरता से लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता रखें। संतान को नौकरी या करियर के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनेस में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे मन में संतोष और खुशी बनी रहेगी।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)👉आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी बनाए रखने की सीख देगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। खर्चों को नियंत्रित रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। घर-परिवार की समस्याएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन यदि आप शांत रहकर काम लेंगे, तो धीरे-धीरे हालात संभल जाएंगे।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *