हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग लगने से बाइक पर सवार दोनों युवक आग की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पहले ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई। आग की लपटों में घिरने और गंभीर चोटों के चलते दोनों युवक खुद को बचा नहीं सके और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जलती हुई बाइक से दोनों युवकों के शवों को अलग किया।

