देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.02 बताई जा रही है। झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था।
Author: Taja Report
Post Views: 27

