मुजफ्फरनगर। कई दिनों से लापता विकसित उर्फ रोकी का शव भोपा
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत से बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
सिखेड़ा थानाक्षेत्र के गांव बेहडा आस्सा निवासी बीते 18 मई से लापता युवक विकसित उर्फ रॉकी का शव भोपा थानाक्षेत्र के गांव कादीपुर के खेत से हुआ बरामद। हत्यारोपी मोंटी निवासी मलपुरा मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। सिखेड़ा और भोपा पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दोनो पैरों में लगी गोली।
मुज़फ्फरनगर /भोपा
थाना भोपा क्षेत्र के कादीपुर जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,
एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और सीओ मंडी राजू कुमार शाव के नेतृत्व में लापता विकसित उर्फ़ रोकी हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा,
जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से सिखेड़ा बेहड़ा अस्सा गाँव निवासी रौकी चल रहा था लापता पुलिस जांच मे खुलासा,,,, मृतक की बॉडी भी की गई बरामद,
हत्यारोपी को मुठभेड़ मे किया गया घायल दोनों पैर मे लगी पुलिस की गोली,
नई मंडी SOG पुलिस, सिखेड़ा पुलिस और थाना भोपा पुलिस सयुंक्त कार्यवाही।
भोपा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के जंगल में पुलिस और एक आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए मोंटी त्यागी ने पूछताछ में जो कहानी बताई, वह किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हुए मोंटी त्यागी निवासी मलपुरा ने स्वीकार किया है कि विकसित उर्फ रॉकी की हत्या 18 मई की रात बागपत जिले के बड़ौत में की गई थी।
पत्नी रेणु अपने साथ ले गई थी रॉकी
पुलिस जांच के अनुसार 18 मई को रॉकी की पत्नी रेणु उसे अपनी स्कॉर्पियो में बैठाकर घर से ले गई थी। परिवार को बताया गया था कि वह उसे ऋषिकेश लेकर जा रही है। उसी रात रॉकी की अपनी मां से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया।
शुरुआत में रेणु लगातार परिजनों को अलग-अलग बातें बताकर गुमराह करती रही। लेकिन जब सवाल बढ़ने लगे तो वह अपने बेटे बादल और पुत्रवधू निशा के साथ फरार हो गई। तभी से परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे।


