लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाले रोडवेज संविदा कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रोडवेज संविदाकर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास के सामने पैट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। कई दिनों से दुबग्गा डिपो पर संविदाकर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। चालकों परिचालकों का निजी कम्पनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय करने को लेकर यह प्रदर्शन किया या रहा है। आज अपनी मागों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुँचे रोडवेज के 4 कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। मौके पर मोजूद पुलिसकर्मियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवकों को रोका गया। युवकों को थाने जाया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 176


