सहारनपुर। मुख्यमंत्री के आने से पहले एक लाख का इनामी डकैत एहसान खान एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी 5 लाख की लूट के मामले में फरार चल रहा था।
सहारनपुर ने पुलिस ने एनकाउंटर में एक लाख के इनामी अहसान को मार गिराया है। उस पर हत्या व रंगदारी सहित विभिन्न धाराओं में 34 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में SHO व सिपाही को गोली लगी है। चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार भी मुठभेड़ के दौरान बाल-बाल बच गए। बदमाशों की दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Author: Taja Report
Post Views: 100

