मेरठ। 3600 रुपये के विवाद में लापता महिला कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या कर दी गई ह
आरोपी श्याम ने अपहरण कर शव नाले में फेंका। आरोपी फास्ट फूड कॉर्नर पर काम करता था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दौराला निवासी नेमपाल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 15 अप्रैल की रात से वह लापता थी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। परिजनों ने 10 दिन बाद कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दी थी। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को परिजन एडीजी और एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहटा फ्लाईओवर के पास फास्टफूड सेंटर चलाता था। अनुष्का फास्टफूड खाने के लिए आती थी। उस पर 3600 रुपये उधार हो गए थे। फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का (17) की हत्या शोभापुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर की। इसके बाद चौकी से 50 मीटर दूर स्थित नाले में शव फेंक दिया। इसके बावजूद पुलिस डेढ़ महीने तक खाक छानती रही।

