Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जयघोष के साथ नगर में निकली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती रविवार को मुजफ्फरनगर में उल्लास, उमंग और गहरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में 100 से अधिक ट्रैक्टरों के काफिले और आकर्षक झांकियों के साथ पाल-धनगर समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पूर्व, सुबह के सत्र में अहिल्याबाई चौक पर सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आहुति देकर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक दिग्गजों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व सांसद कादिर राणा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, दीप्ति पाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, सपा नेता दर्शन सिंह धनगर, बसपा नेता कुलबीर पाल शामिल रहे। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर ठंडे पानी और शरबत की छबील लगाई गई, जिससे चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत मिली। वहीं दूसरी और शोभायात्रा मार्ग पर कहीं स्थान पर भंडारे भी आयोजित किए गए।

दोपहर तीन बजे कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकल गई। समिति पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह विशाल शोभायात्रा कच्ची सड़क मंदिर से शुरू होकर अंसारी रोड, शिवचौक, पाल धर्मशाला और आनंदपुरी जैसे शहर के व्यस्त और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों और देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन से जुड़े भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *