मुजफ्फरनगर। दो सर्राफों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के विरोध में सर्राफा व्यापारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों का आरोप है कि देर रात दो पुलिसकर्मी आए और दो दुकानदारों को अपने साथ ले गए।
बताया जा रहा है कि तुषार वर्मा और वंश वर्मा नामक युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि दोनों युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उनके साथ अन्याय किया गया है। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Author: Taja Report
Post Views: 144