मुजफ्फरनगर। असामाजिक तत्वों ने वहलना में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाद का समाधान करा दिया।
बुधवारसुबह ग्राम वहलना में अंबेडकर मूर्ति आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना थाना खालापार पुलिस को प्राप्त हुई। थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मूर्ति को रिपेयर कराया गया तथा सीसीटीवी कैमरों एवं स्थाई पिकेट डयूटी लगायी गयी है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्थी की स्थिति सामान्य है। इस सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 37


