Taja Report

भारत सरकार की ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, 48 घंटे रहे सावधान

नई दिल्ली। ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी अगले 48 घंटे तक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह!!

भारतीय दूतावास की चेतावनी बिजली और सैन्य ठिकानों से दूर रहें घर में ही रहें!!

ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील बाहर निकलने से बचें!!अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की डेडलाइन खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दुनिया में इसको लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। इसी बीच भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों एडवाइजरी जारी की है।एडवायजरी में कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं। उन्हें सभी बिजली और सैन्य ठिकानों के दूर रहना चाहिए। बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर जाने से बचना चाहिए, घर के अंदर ही रहना ही चाहिए और हाइवे पर किसी भी तरह की आवाजाही के लिए दूतावास के साथ सख्ती से तालमेल बिठाना चाहिए।सरकार की ओर से कहा गया है कि जो लोग दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, उन्हें वहीं अंदर रहना चाहिए और मौके पर मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क रखना चाहिए। सभी से अनुरोध है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर बारीकी से नजर रखें।

ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, ‘अगले 48 घंटे सावधान रहें’, Helpline भी जारी

दूतावास ने जारी किए आपातकालीन नंबर

मोबाइल नंबर

+989128109115;

+989128109102;

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

+989128109109;

+989932179359

ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, ‘अगले 48 घंटे सावधान रहें’, Helpline भी जारी

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *