मुजफ्फरनगर। काले बादलों के अंधेरे के साथ आई तेज धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पूरे शहर में बारिश के साथ बिजली गुल हो गई। मौसम ठंडा होने सेे गर्मी से राहत मिली
अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण 33 KV सप्लाई ट्रांसमिशन छोर से सेफ्टी पर्पस से बन्द की गई है। हवा कम होने के पश्चात सप्लाई नॉर्मल होने की संभावना है। अलर्ट जारी किया गया है कि अगले 3 घंटों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और मध्यम बारिश के साथ मध्यम गरज-चमक (हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा, 90 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक के झोंके) होने की बहुत अधिक संभावना है।
Author: Taja Report
Post Views: 165


