मुजफ्फरनगर। भोपा थानाक्षेत्र की तीर्थनगरी शुकतीर्थ में सिसौली निवासी युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई।
युवक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में घाट के निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। आधी रात को युवक की हत्या के बाद हत्यारों ने शव को जलाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने अधजली अवस्था में शव को चिता से निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 142


