Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नारेबाजी करते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवक हिरासत में

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में युवकों का नारेबाजी करते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

रात्रि में कस्बा व थाना बुढ़ाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों का नारे बाजी करते हुए 01 वीडियों प्रसारित हुआ। वीडियों का तत्काल थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया तथा 03 लोगो को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा मोटरसाइकिल को सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर थानाक्षेत्र नई मण्डी के अंतर्गत ग्राम शेरनगर में तालाब के किनारे कुर्बानी के बाद पशु अवशेषों को खुले में फैंकने की सूचना थाना नई मण्डी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नई मण्डी तत्काल मौके पर पहुंची तथा जेसीबी मंगाकर पशु अवशेषों को दबवा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, पशु अवेशेष फैंकने वालों की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके प्रयाप्त पुलिसबल तैनात है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *