Taja Report

मुजफ्फरनगर शारदेन की आरिका गौर ने रीडिंग चैलेंज में रचा इतिहास

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल की छात्रा आरिका गौर ने “इंग्लिश रीडिंग चैलेंज 2025-26” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 की छात्रा आरिका गौर इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा रहीं। साथ ही, देहरादून क्षेत्र से चयनित दो विद्यार्थियों में भी उनका स्थान रहा।

यह उल्लेखनीय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा “रीडिंग चैलेंज 2025-26” का आयोजन अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आजीवन रुचि विकसित करना तथा उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक कौशलों को सुदृढ़ करना था।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के CBSE से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरिका गौर की इस उपलब्धि पर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता को विद्यालय के डायरेक्टर विश्व रतन एवं प्रधानाचार्य  धारा रतन ने बहुत सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य छात्रों को भी इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *