Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती से पूर्व प्रतिमा पर मंत्री कपिल देव ने चलाया स्वच्छता अभियान

मुज़फ्फरनगर । लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की आगामी 301वीं जयंती के अवसर पर नगर के अस्पताल चौराहे स्थित अहिल्याबाई चौक पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा की विधिवत स्वच्छता एवं साफ-सफाई कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए समाज को स्वच्छता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्र चेतना के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आगामी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पूरे देश में श्रद्धा, गौरव एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह अवसर केवल एक महान शासक को स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, लोककल्याणकारी विचारों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करने का भी है।मंत्री कपिल देव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित देशभर के अनेक मंदिरों, तीर्थस्थलों, घाटों एवं धर्मशालाओं के पुनर्निर्माण एवं संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान हेतु जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।‌ उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, सेवा, महिला सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित की भावना को और अधिक मजबूत करें। भारतीय संस्कृति एवं विरासत का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता एवं सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशबंधु तोमर, राजवीर सिंह ,नंदकिशोर पाल, नमीष चंदेल, पवन पाल, शिवकुमार पाल, राजेश पाल, मयंक तोमर मनोज लेमन, अरविन्द धनगर व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *