मुजफ्फरनगर। थानाक्षेत्र मीरापुर के अंतर्गत पुनीत कुमार पुत्र तन सिंह निवासी म0नं0 729 पीएनबी बैंक के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर व प्रदीप पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम सैफपुर फिरोजपुर रामराज थाना बहसूमा जनपद मेरठ द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट/ फोटो शेयर की गई जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई उच्च अधिकारीगण द्वारा उक्त घटना पर तत्काल संज्ञान लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 128


