मुजफ्फरनगर । सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट/स्टोरी लगाने वाले 2 अभियुक्तगण को थाना ककरौली एवं थाना भोपा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
थाना ककरौली पुलिस द्वारा अभियुक्त जाहिद पुत्र फरमान निवासी ग्राम ढासरी थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर द्वारा अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर 01 आपत्तिजनक पोस्ट/स्टोरी लगाई गयी थी । थाना ककरौली पुलिस द्वारा तत्काल उक्त पोस्ट/स्टोरी का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त जाहिद उपरोक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त वकीलुद्दीन पुत्र शकील निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर 01 आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गयी थी । थाना भोपा पुलिस द्वारा तत्काल उक्त पोस्ट का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त वकीलुद्दीन उपरोक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गई है कि त्यौहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों, पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है । किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनें तथा जनपद में सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।


