पटियाला। नीले ड्रम में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
थाना अर्बन एस्टेट के एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह फोन कॉल पर पुलिस को सूचना मिली थी कि डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीले रंग का ड्रम पड़ा था। इसमें किसी लाश के होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने ड्रम से लाश को बाहर निकाला। यह लाश 15 से 20 साल की लड़की की थी। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालनी शुरू कर दी है। मृतका के एक हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू स्पष्ट रूप से बना हुआ है। दूसरे हाथ पर दिल का निशान भी देखा गया है। उसके चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 56

