Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में चार करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट कराए

मुजफ्फरनगर। अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के अन्तर्गत नारकोटिक्स सेल मुजफ्फरनगर द्वारा 16 अभियोगों से संबंधित 865.38 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों (गांजा, डोडा/पोस्त,चरस आदि) को नष्ट कराया गया। विनष्टीकरण कराये गये अवैध मादक पदार्थों की अन्तराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 04 करोड 16 लाख रूपये है।

अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु “ऑपरेशन दहन” अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जनपद में उक्त अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कार्यालय विश्वजीत सिंह व प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स सेल  मुनीश कुमार को सम्मिलित किया गया है। आज कमेटी द्वारा न्यायालय एनडीपीएस एक्ट/अपर सत्र न्यायालय, मुजफ्फरनगर से मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु प्राप्त आदेशों के अनुपालन में विभिन्न थानों पर पंजीकृत 16 अभियोगों से संबंधित कुल 865.38 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों को सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट, सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ में स्थापित इन्सिनरेटर के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए विधिवत विनष्टीकरण कराया गया।

उक्त कार्यवाही क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री विश्वजीत सिंह एवं प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स सेल श्री मुनीश कुमार (सदस्य, जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी) की उपस्थिति में संपन्न हुई।

 

*विनष्टीकरण हेतु सम्मिलित मुकदमों का विवरण-*

*1.* थाना बुढाना – 05 अभियोग

*2.* थाना नई मंडी – 01 अभियोग

*3.* थाना मीरापुर – 10 अभियोग

 

*कुल 16 मुकदमों से संबंधित कुल 865.38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया, जिसमें-*

▪️ गांजा – 814.83 किलोग्राम

▪️चरस – 0.55 किलोग्राम

▪️डोडा – 50 किलोग्राम

उक्त विनष्टीकरण कराये गये अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 04 करोड 16 लाख लाख रूपये है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *