Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सदर बाजार में पुदीना नींबू शिकंजी का वितरण किया

मुजफ्फरनगर । बुधवार को हर वर्ष की भांति दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय बाबू अशोक कुमार गुप्ता जी की 9 वी पुण्यतिथि उनके परिवार अधिवक्ताओं ओर व्यापारियों ने मिलकर बड़े धूमधाम से मनाई ।

सर्वप्रथम स्वर्गीय बाबू अशोक कुमार गुप्ता को याद करते हुए सदर बाजार गली नंबर 1 में पुदीना नींबू शिकंजी का वितरण किया गया छबील का शुभारंभ जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व गृहमंत्री सईदुजमा , समाजसेवी गंगा प्रताप अग्रवाल,इंजीनियर क्लब अध्यक्ष ई0 बृजभूषण गुप्ता,कृष्ण गोपाल मित्तल संयुक्त वैश्य मोर्चा अध्यक्ष,सुनील तायल भाजपा नेता, कांग्रेस नेता सलमान सईद,वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद गुप्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता भीमसेन वत्स,संजय मिश्रा संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया ओर जनता में शिकंजी का वितरण किया सभी अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय बाबू अशोक गुप्ता जी की स्मृति को सबके बीच साझा किया गया ओर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा परिवार को ऐसे ही लोगो की सेवा करने की प्रेरणा दी।

शलभ गुप्ता ओर अमित गुप्ता एडवोकेट के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया ओर अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा आज हम जो भी है अपने माता पिता के आशीर्वाद से है उनके दिखाए हुए सिद्धांतों ओर आदर्शों पर हम चलने का निरंतर प्रयास कर रहे है और लोगों की सेवा कर रहे है इतनी बड़ी संख्या मै अधिवक्ता ओर व्यापारियों द्वारा इस जनसेवा में सेवा की गई ये सब उनका आशीर्वाद ही है हम आगे भी ऐसे ही सेवा करते रहेंगे।

मुख्य रूप से सेवादार शलभ गुप्ता एडवोकेट,अमित गुप्ता एडवोकेट,विकी चावला,आकाश अग्रवाल,अक्षित अग्रवाल,जनार्दन विश्वकर्मा, जॉली मित्तल,परवीन अरोरा एडवोकेट,योगेंद्र नारायण एडवोकेट,अंकुर गोयल,रजनीश बंसल,विजय बाटा,राजेश भाटिया,परवीन उपाध्याय,अनिरुद्ध बालियान, देवेश गर्ग,रमित मित्तल,विपिन गुप्ता,संजीव गौतम एडवोकेट,शमशाद अहमद,खालिद,अशोक वित्तमर तोमर एडवोकेट,दीपक मित्तल सर्राफ,राजीव बंसल,राजेंद्र तायल,शशि कुमार ,सर्वेश तायल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,योगेंद्र शर्मा एडवोकेट,राजेंद्र प्रसाद शर्मा,चंद्रमणि शर्मा एडवोकेट,देवेंद्र खरब एडवोकेट,सुदेश शर्मा एडवोकेट, सचिन त्यागी एडवोकेट,संजीव सिंघल,मनीष गुप्ता,अमित गुप्ता व्यापारी नेता,राजीव मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *