Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बिजली चोरी पर चला ताबड़तोड़ अभियान, 9 पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2) इंजीनियर श्री कुलदीप सिंह की टीम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खालापार क्षेत्र में जांच की गई, जहां 9 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर के अलावा अतिरिक्त केबल डालकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए लगभग 15 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी गई। मामले में विद्युत अधिनियम-2003 के तहत संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में करीब 66 बिजली चोरी के मामलों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें, अन्यथा विभाग द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *