Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इंस्टाग्राम, फेसबुक व व्हाट्सअप पर युवाओं को फंसाने वाली विष बालाओं से सावधान

कोटा। इंस्टाग्राम, फेसबुक व व्हाट्सअप पर रील डालकर युवाओं को पटाने और फंसाने वाली विष बालाओं से सावधान। रील और आकर्षक मुद्राओं से युवाओं को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम पर बड़ा जाल बुना जा रहा है।
ग्रामीण पुलिस ने हनीट्रेप गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना इटावा ने तकनीकी अनुसंधान और साइबर सेल की मदद से महिला आरोपी माही उर्फ मजहबी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि गिरोह अमीर और निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर उन्हें बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था और फिर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने इससे पहले 21 मई 2026 को चार आरोपी, अब्दुल फिरोज उर्फ बल्लू, योगेंद्र मीणा, रियासत अली उर्फ सोनू और अब्दुल रईस कुरैशी को गिरफ्तार किया था। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 13 मई 2026 को इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने संपर्क किया और जिम ट्रेनिंग फीस के बहाने उसे कोटा बुलाया। होटल में मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के बाद अगले दिन लड़की ने फोन कर कहा कि उसके घरवालों को घटना की जानकारी हो गई है और वे बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद आरोपी योगेंद्र मीणा और उसके साथियों ने पीड़ित से संपर्क कर मामला ‘रफा-दफा’ कराने के नाम पर 15 लाख रुपए की मांग की। बाद में सौदा 3।50 लाख रुपए में तय हुआ। पीड़ित ने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इटावा पुलिस ने जाल बिछाकर पूरे गिरोह का पदार्फाश किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *