Taja Report

मुजफ्फरनगर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में गर्मी से बच्चों और अध्यापिकाओं की हालत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। “स्कूल चलो अभियान 2026-27” के शुभारंभ कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं और लापरवाही के कारण छोटे बच्चे भीषण गर्मी में परेशान मासूमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक अध्यापिका की तबीयत बिगड़ गई।

कार्यक्रम स्थल पर मंच पर बैठे अधिकारियों और अतिथियों के लिए कूलर और पंखों की उचित व्यवस्था की गई थी। इसके विपरीत, पंडाल में बैठे बच्चों के लिए गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं था। तेज धूप और उमस भरे माहौल में बच्चे अपने हाथों, रूमालों और कागज के टुकड़ों से हवा कर खुद को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही एक अध्यापिका की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत संभाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे, लेकिन उनकी सुविधाओं को नजरअंदाज कर दिया गया। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *