Taja Report

शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग में वांछित चल रहे 01 गौकश अभियुक्त को घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

दिनांक 01.04.2026 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कसेरवा नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान 01 व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह व्यक्ति नहीं रुका । जैसे ही पुलिस टीम उक्त व्यक्ति की पास पहुंची तो उसके द्वारा अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया तथा जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश द्वारा अपना नाम साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल बताया गया तथा कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम* साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर ।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त साजिद उर्फ भूटानी उपरोक्त 01 शातिर गौकश प्रवृत्ति का अपराधी है जो थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *