मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस द्वारा गिरफ्तार लुटेरी दुल्हन से पीड़ित देवबंद थाना क्षेत्र के साखन गांव निवासी विशाल चौधरी भी मीडिया में खबर सुनते ही छपार थाने पहुंचा।
विशाल चौधरी ने बताया कि 27 मार्च को इसी दुल्हन के साथ विशाल की शादी हुई थी, ₹200000 नकद लिए गए थे और 30 मार्च को यह दुल्हन सारा सामान लपेटकर भाग गई थी। उसने छपार की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उसका मामला भी दर्ज किया जाए।
Author: Taja Report
Views: 74


