नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.
नई दरों के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है.
25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद अलग-अलग शहरों में फ्यूल में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
Author: Taja Report
Post Views: 5,091


