Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कॉकरोच से प्रभावित होकर बने मकडा गैंग का सफाया

हरिद्वार। कॉकरोच से प्रभावित होकर मकडा गैंग बना कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले युवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने कथित मकड़ा गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवक मोटरसाइकिलों और कारों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही थाना श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि युवक अपने वाहनों पर मकड़ा चिन्ह का इस्तेमाल कर गैंग के रूप में सक्रिय थे। पुलिस ने सभी को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिलने की बात सामने आई है। थाना स्तर पर ऐसे गैंगों का रजिस्टर तैयार कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे पढ़ाई-लिखाई और करियर पर ध्यान दें तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए आरोपितों के नाम पते मोहित पुत्र राजकुमार, देव पुत्र संजीत, सन्नी पुत्र प्रमोद, परवेज पुत्र विद्या रत्न व योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा, निवासीगण ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने उनका चालान कर दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *