बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर समर्थन देने की बात कहते हुए ऐलान किया कि जब कॉकरोच जनता पार्टी इतनी बढ़त पर है तो हम भी कहीं ना कहीं कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं इसलिए हम भी कॉकरोच जनता पार्टी के साथ देंगे। चौधरी नरेश टिकैत ने गांगनौली में दिल्ली-इकॉनोमिक कॉरिडाेर पर कट की मांग को लेकर पंचायत के बाद पत्रकारों वार्ता में कहा कि युवाओं को कॉकरोच क्यों कहा…युवा देश की रीढ़ है। जब कॉकरोच जनता पार्टी इतनी बढ़त पर है तो हम भी कहीं ना कहीं कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देंगे। वे युवाओं के साथ हैं। युवाओं के हाथों में सब कुछ है।
Author: Taja Report
Post Views: 71


