मुजफ्फरनगर। खतौली की ओर जा रही स्विफ्ट कार में भैंसी कट फ्लाईओवर के नीचे अचानक आग लग गई। चलते वाहन से धुआं और लपटें उठती देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 146


