नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार सुबह क्वेटा में चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा में चमन फाटक के पास से जब एक ट्रेन गुजर रही थी, तभी विस्फोटकों से लदी कार ने ट्रेन के एक डिब्बे को टक्कर मार दी। जिसके परिणामस्वरूप एक जोरदार धमाका हुआ। पीड़ितों में सेना के कई जवान भी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिससे ट्रेन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके प्रभाव से आसपास खड़ी कम से कम 10 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
Author: Taja Report
Post Views: 90


