Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी बारिश की संभावना

लखनऊ। यूपी भीषण गर्मी व लू की चपेट में है। आज प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 10 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी बारिश की संभावना है।

10 जिलों में रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर एवं आसपास के क्षेत्र।

23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र।

21 जिलों में येलो अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज एवं आसपास के क्षेत्र।

24 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आसपास के क्षेत्र।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *