Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री रामकुमार ज्वेलर्स पर तृतीय स्थापना दिवस होगी पुरूस्कारों की बरसात

मुजफ्फरनगर। श्री रामकुमार ज्वैलर्स, नई मंडी, 24 मई 2026 को अपने स्थापना के तीसरे वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम से आयोजित कर रहा है। डायरेक्टर पराग गोयल ने बताया कि इस अवसर पर ग्राहकों के लिए कई विशेष योजनाएँ शुरू की हैं, जिनमें उपहार योजना और पुराने आभूषणों को नवीन डिजाइन में अपग्रेड करने की सुविधा शामिल है। इस उत्सव (24 और 25 मई 2026) के दौरान ग्राहकों को चुनिंदा धारीदारी पर गोल्ड और सिल्वर के सिक्के उपहार के रूप में दिए जा रहे हैं, जो उनकी इस विशेष अवसर पर की गई खरीदारी के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा-सा माध्यम है। इस वर्ष श्री रामकुमार ज्वैलर्स, नई मंडी ने ग्राहकों के लिए विशेष रूप से “स्वस्ति कलेक्शन” भी पेश किया है, जो साल भर उपलब्ध रहेगा। इस कलेक्शन में ग्राहकों को मैकिंग चार्ज केवल 7% शुरू होने वाली गुणवत्तापूर्ण गोल्ड ज्वैलरी और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। देश भर में बढ़ते आर्थिक संदेशों और ज़िम्मेदार खर्च को ध्यान रखते हुए श्री रामकुमार ज्वैलर्स, नई मंडी ने इस अवसर पर “पुराने सोने का अपग्रेड” के लिए एक विशेष सुविधा भी शुरू की है, जिसके तहत ग्राहक अपने पुराने गोल्ड आभूषण लेकर आ सकते हैं और उन्हें नए-नवीन डिजाइन में बदल सकते हैं। इसका उद्देश्य नई खरीद से ज्यादा जोर पुराने सोने का सही उपयोग और पुनः इस्तेमाल करना है। डायरेक्टर पराग गोयल ने कहा, “पिछले तीन वर्षों में श्री रामकुमार ज्वैलर्स, नई मंडी, ने सिर्फ आभूषण नहीं बेचे, बल्कि ग्राहकों के साथ एक विश्वासपात्र संबंध बनाया है। तृतीय स्थापना दिवस पर हमारा लक्ष्य हर ग्राहक को गुणवत्ता, डिजाइन और ज़िम्मेदारी पूर्ण खर्च का संतुलन देना है, ताकि उनकी हर खरीद जीवनभर के लिए सार्थक और मंगलमय बने । “

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *