लखनऊ। बिजली व्यवस्था को लेकर CM योगी आदित्यनाथ सख्त हो गये हैं। कल सुबह 10.30 बजे बड़ी समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इसमें बिजली आपूर्ति, फॉल्ट, ट्रिपिंग और अफसरों की जवाबदेही पर चर्चा होगी
यूपी पावर कारपोरेशन में एक्शन शुरू हो गया है। यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता पारेषण गाजियाबाद राहुल निलंबित किए गए हैं। अधिशासी अभियंता पारेषण पश्चिम राहुल मेरठ मुख्यालय से अटैच किए गए हैं। अधिशासी अभियंता पारेषण मेरठ योगेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 14

