मुजफ्फरनगर। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पिंटू कुमार के खाते से किसी जालसाज ने 96666 रूपये साफ कर दिए। पिंटू कुमार ने बैंक के साथ साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर ठग के लिए खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी तरह की ओटीपी का आदान-प्रदान किया और न ही किसी लिंक को खोलने की चूक की। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसे कैसे खाते से रकम उड़ गई। शाहपुर क्षेत्र के नया गांव निवासी पिंटू कुमार लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। पिंटू कुमार का अग्रवाल मार्किट स्थित इंडियन बैंक में खाता है। अभियंता के खाते से किसी ने 96666 रूपये उड़ा लिए । पिंटू को इस बात का पता लगा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क करते हुए साइबर थाने में लिखित शिकायत की। बैंक द्वारा बताया गया यह रकम उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से गई है, जबकि उनके द्वारा इस दिन यूपीआई अथवा किसी अन्य माध्यम से कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया गया है। किसी जालसाज ने बड़ी सफाई से उनके खाते से 96666 रूपये उड़ा लिए है, जबकि उन्हें एक साथ 20 हजार रूपये से उपर का भुगतान नहीं मिलता है । अवर अभियंता का कहना है कि उनके द्वारा किसी तरह का ओटीपी भी शेयर नहीं किया गया है।


