मऊ। थाने में वर्दी पहने रील बनाने की शौकीन महिला पुलिसकर्मी को एसपी कमलेश बहादुर ने सस्पेंड कर दिया है। महिला पुलिसकर्मी ने कार्यालय के भीतर फिल्मी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
हाल ही में यूपी पुलिस में सोशल मीडिया पॉलिसी को सख्ती से लागू किया गया है, इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 158

