Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर गुडविल सोसायटी ने किया शीतल जल सेवा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय शिव चौक पर गुडविल सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्योंगणो ने उपस्थित होकर संयुक्त रूप से आम नागरिकों के लिए शीतल जल सेवा प्रदान करने का शुभारंभ किया! शिव चौक के निकट स्थित पुलिस चौकी के पास बाटा के बाहर लोहे का स्टैंड लगाकर उस पर शीतल जल के 10 कैम्पर नित्य रखे जाते रहेंगे और पानी पीने के लिए गिलास आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी! यदि जरूरी हुआ तो कैम्पर की संख्या बढ़ाई जाएगी! इस भीषण गर्मी में सेवा भाव हेतु जनता को शीतल जल मिले इस उद्देश्य से जनहित सेवा गुडविल सोसाइटी ने शुरू की है इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव होती लाल शर्मा बोरहन लाल बृजमोहन डॉक्टर विवेक कुमार कीमतीलाल जैन एल. के मित्तल मुनेश सिंघल पीके गुप्ता राहुल शर्मा एडवोकेट आरके मलिक रामवीर सिंह श्री कृष्ण अग्रवाल विशाल कालरा डॉ विपिन गुप्ता मास्टर विजय कुमार राजन अग्रवाल राजेंद्र साहनी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *