Skip to main content

TR NEWS UP-UK

यू ट्यूबर ने वीडियो पर मांगी माफी

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें एक फूड व्लॉगर द्वारा होटल का वीडियो बनाते समय भगवान शिव मंदिर के ऊपर लगे तिरंगे का दृश्य भी दिखाया गया है।

उक्त वीडियो के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि अनस नामक युवक मुजफ्फरनगर का निवासी है तथा यूट्यूब एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फूड व्लॉगिंग का कार्य करता है। अनस द्वारा अल यामीन होटल का फूड रिव्यू करते समय उक्त वीडियो बनाई गई थी। इसी दौरान भगवान शिव मंदिर पर लगे तिरंगे की सुंदरता एवं आकर्षण से प्रभावित होकर उसने उस दृश्य को भी अपने वीडियो में शामिल कर लिया। अनस द्वारा इस संबंध में वीडियो बनाते हुए स्पष्ट किया गया है कि उसका उद्देश्य किसी भी धर्म अथवा समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था साथ ही सभी धर्म के लोगों से क्षमा मांगी गयी है।

जनसामान्य से अपील है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक अथवा अपूर्ण जानकारी पर विश्वास न करें तथा सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *